शहीद निर्मल महतो की जयंती पर मनोहरपुर में श्रद्धांजलि, रंजित यादव ने किया माल्यार्पण


मनोहरपुर : झारखंडी माटी के वीर सपूत एवं पृथक झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर गुरुवार को मनोहरपुर उन्धन चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष सह मनोहरपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रंजित यादव ने माल्यार्पण कर शहीद को नमन किया।इस अवसर पर रंजित यादव ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का पृथक झारखंड राज्य के संघर्ष में अहम और ऐतिहासिक योगदान रहा है। उनका बलिदान झारखंड के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से शहीद निर्मल महतो के सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया तथा उनके विचारों और मार्गदर्शन पर चलने को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताया।कार्यक्रम में झामुमो नेता इरुश खाखा, इंदु हेंब्रोम, संतोष पांडे, रमेश तिर्की सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-जराईकेला मुख्य मार्ग लाईलोर मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल, राउरकेला रेफर.

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर वनशक्ति में डीएनएम इंग्लिश स्कूल का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित