मनोहरपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर दुर्घटना, मजदूर की मौत


मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र के बाचामगुटू गांव में गुरुवार देर रात हुए एक दर्दनाक ट्रैक्टर हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय बहंदा के रूप में हुई है, जो छोटानागरा थाना क्षेत्र के मारंगपोंगा गांव का निवासी बताया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाचामगुटू गांव में एक व्यक्ति के घर के पास पहले से रखे बालू को ट्रैक्टर के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान गांव के संकीर्ण मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब पांच फीट नीचे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार विजय बहंदा वाहन के नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।वहीं, ट्रैक्टर में सवार एक अन्य मजदूर नागिया बहंदा तथा वाहन चालक किसी तरह कूदकर जान बचाने में सफल रहे। हालांकि घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह मनोहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-आरटीसी स्कूल के 9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में गमछे से लटका मिला शव

मनोहरपुर: कांवड़ियों की सेवा में शिव महिमा कांवड़ियां संघ राउरकेला द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं भंडारे का हुए 31 साल.