मनोहरपुर के पी.एस.ई.एम. स्कूल में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी व महिला पाकशाला कार्यक्रम संपन्न


मनोहरपुर: पी.एस.ई.एम. स्कूल, मनोहरपुर में 20–21 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय प्रतियोगिता के तहत विज्ञान प्रदर्शनी व पाकशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। प्रदर्शनी के दौरान छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक व ज्ञानवर्धक मॉडल एवं प्रयोग प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित शिक्षकों और आगंतुकों ने सराहा।प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार को विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना विकसित होती है।
दूसरे दिन, 21 दिसंबर 2025 को विद्यालय में महिलाओं के द्वारा पाकशाला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा बीना आग जलाए विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में तुषार शर्मा, नीभा शर्मा, सुशील ठाकुर ,भोला ठाकुर , आशा सिंह, रंजीता सिंह, डेजी,कल्याणी, बेबी गुलनार, सुलभा गुप्ता, नूपुर एवं रीता सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि विद्यार्थियों और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

Most Viewing Articles

सरहुल पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा की गौरवशाली घरोहर. :-जोबा मांझी. मनोहरपुर-सरहुल पूजा महोत्सव पर, तिरला सरना स्थल से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा.

मनोहरपुर-8 माह से वेतन नहीं मिलने से,काला बिल्ला लगाकर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं ने जताया रोष.

मनोहरपुर-ग्राम बरंगा के तीन छात्र, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 में हुए सफल.