मनोहरपुर रेल परिसर के पास खड़ी स्कूल वैन में तोड़फोड़, इलाके में दहशत.


मनोहरपुर: कल देर रात अज्ञात लोगों द्वारा मनोहरपुर रेल परिसर के समीप खड़ी एक स्कूल वैन (वाहन संख्या JH 05 DK 7591) में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात असामाजिक तत्वों ने वैन के पीछे का शीशा तोड़ दिया और वाहन के अंदर रखे पार्ट्स, तार सहित अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जिससे इलाक़े में दहशत व्याप्त है।बताया जा रहा है कि उक्त स्कूल वैन चिड़िया डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों के परिवहन में प्रयुक्त होती है। आज सुबह जब चालक बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए वैन के पास पहुंचा, तब इस वारदात की जानकारी हुई। अचानक हुई इस घटना के कारण स्कूली बच्चों को चिड़िया स्थित डीएवी स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना को लेकर स्कूल वैन के मालिक ने स्थानीय थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-जराईकेला मुख्य मार्ग लाईलोर मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल, राउरकेला रेफर.

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर वनशक्ति में डीएनएम इंग्लिश स्कूल का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित