सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर


मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर जराइकेला मुख्य मार्ग मेदासाई गांव के समीप तीखे मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की आमने–सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा–तफरी का माहौल बन गया।घायलों की पहचान मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पुरानापानी निवासी 25 वर्षीय साहिल पूर्ति के रूप में की गई है। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से घायल युवक को तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहिल पूर्ति मोटरसाइकिल से गांव लाइलोर की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल से दो युवक मेदासाई से मनोहरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मेदासाई के तीखे मोड़ पर दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े और एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-संत अगस्तिन हाई स्कूल में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित.

गोविन्दपुर निवासी युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

मनोहरपुर में बीईईओ लखींद्र सोरेन के विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन