रेंगालबेडा में लैंप्स लिमिटेड धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन


मनोहरपुर: मनोहरपुर प्रखंड में आज से धान अधिप्राप्ति केंद्रों के माध्यम से धान क्रय का कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में प्रखंड अंतर्गत रेंगालबेडा स्थित लैंप्स लिमिटेड में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो, प्रखंड उपप्रमुख दीपक एक्का, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शक्ति कुंज तथा अंचल अधिकारी (सीओ) प्रदीप कुमार के संयुक्त रूप से किया गया।उद्घाटन अवसर पर बीडीओ शक्ति कुंज ने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान अधिप्राप्ति केंद्रों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि उन्हें धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा विक्रय किए गए धान का भुगतान समयबद्ध एवं पूर्णतः पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने नजदीकी सरकारी रूप से अधिकृत लैंप्स एवं धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर ही धान का विक्रय करें और बिचौलियों से सतर्क रहें। इससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिलेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचा जा सकेगा।कार्यक्रम के दौरान संबंधित पदाधिकारियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा धान क्रय कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-आरटीसी स्कूल के 9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में गमछे से लटका मिला शव

मनोहरपुर: कांवड़ियों की सेवा में शिव महिमा कांवड़ियां संघ राउरकेला द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं भंडारे का हुए 31 साल.