मनोहरपुर:आदिवासी कुड़मी संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व.नकुलचंद्र महतो की तृतीय पुण्य तिथि पर, श्रद्धांजलि सभा आयोजित.


मनोहरपुर: आदिवासी कुड़मी समाज के संस्थापक सदस्य सह पूर्व अध्यक्ष नकुलचंद्र महतो की तृतीय पुण्य तिथि पर रविवार को मनोहरपुर प्रखंड अंर्तगत ढिपा पंचायत स्थित उनके पैतृक गांव बड़पोष में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.इस अवसर पर स्व.नकुलचंद्र महतो के आदमक़द प्रतिमा पर स्व.नकुलचंद्र महतो की धर्मपत्नी ननिका महतो,परिजनों समेत आमन्त्रित गणमान्य लोगों के उपस्थिति में माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर केंद्रीय सचिव सह पश्चिम सिंहभूम जिला के कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आजसू नेता संतोष महतो ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्व.नकुलचंद्र महतो मृदभाषी व सरल स्वभाव एवं एक समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे.उनके साथ हमारा राजनीतिक संबद्ध तीन दशक पुराना रहा है.उसने आदिवासी कुड़मी समाज की नींव रखी थी.तथा समाज को संगठित करने के साथ साथ समाज को दिशा देने की अलख जगाई. उनके द्वारा किये गए समाजहीत में कार्य सराहनीय योगदान रहा है.उनके ज्येष्ठ पुत्र सुमित महतो ने बताया कि विगत 21 दिसंबर 2022 में उनका 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.वहीं उनके तृतीय पुण्य तिथि कार्यक्रम में उपस्थित कई वक्ताओं ने उनके जीवनी एवं उनके द्वारा उल्लेखनीय कार्यों व समाजहीत से जुड़े यादों को साझा किया. साथ ही उनके पुण्यतिथि पर भोज का आयोजन तथा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर ढिपा पंचायत के मुखिया अशोक बंदा, जेकेएलएम पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष करण महतो, आदिवासी कुड़मी समाज के संजीव महतो,कदम बिहारी महतो, भुनेश्वर महतो, सागर महतो, मुंडा लक्ष्मी नारायण महतो, जोगेन्द्र महतो,मुरली महतो,भुवनेश्वर महतो,रूपलाल महतो,डॉक्टर अशोक महतो,शिवनाथ महतो,राजबिहारी महतो, रघुनाथ महतो,धर्मदेव महतो, मुंडा सुरेश महतो,अशोक महतो,महावीर कोड़ा ,शिवनाथ महतो, एवं स्व. नकुलचंद्र महतो की धर्मपत्नी नानिका देवी सुपुत्र सुमित महतो, अमित कुमार महतो,अजीत कुमार महतो समेत काफ़ी संख्या में प्रबुद्ध व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

सरहुल पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा की गौरवशाली घरोहर. :-जोबा मांझी. मनोहरपुर-सरहुल पूजा महोत्सव पर, तिरला सरना स्थल से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा.

मनोहरपुर-8 माह से वेतन नहीं मिलने से,काला बिल्ला लगाकर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं ने जताया रोष.

मनोहरपुर-ग्राम बरंगा के तीन छात्र, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 में हुए सफल.