सड़क दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर


मनोहरपुर : मनोहरपुर–जराइकेला मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव के समीप तीखे मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की आमने–सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा–तफरी का माहौल बन गया।घायलों की पहचान बिसरा थाना ओड़िसा निवासी 38 वर्षीय बिधु भूषण तिर्की तथा मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधटोली निवासी 25 वर्षीय सन्नी साहिल गोप, 17 वर्षीय पवन नायक और 16 वर्षीय बैसागो गोप के रूप में की गई है। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिधु भूषण तिर्की मोटरसाइकिल संख्या OD 14B 7401 से बड़बिल से बिसरा की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल JH 06 U 5540 पर सवार तीन युवक बांधटोली से मनोहरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मनीपुर के तीखे मोड़ पर दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Most Viewing Articles

सरहुल पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा की गौरवशाली घरोहर. :-जोबा मांझी. मनोहरपुर-सरहुल पूजा महोत्सव पर, तिरला सरना स्थल से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा.

मनोहरपुर-8 माह से वेतन नहीं मिलने से,काला बिल्ला लगाकर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं ने जताया रोष.

मनोहरपुर-ग्राम बरंगा के तीन छात्र, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 में हुए सफल.