मनोहरपुर,ग़ुवा-सलाई मार्ग -सड़क दुर्घटना में एक गंभीर एवं दूसरा आंशिक रूप से ज़ख़्मी.

मनोहरपुर:सोमवार देर रात मनोहरपुर,ग़ुवा मुख्य मार्ग स्तिथ सलाई गाँव के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गया.दोनो घायल युवकों को उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.मिली जानकारी के मुताबिक़ 28 वर्षीय दीपक बोबोंगा जगन्नाथपुर एवं 24 वर्षीय निलेश रॉबिन टोपनो नोवामुंडी के है.दोनो ही युवक स्कुटी से मनोहरपुर होते हुए राँची जा रहा था.स्कुटी निलेश राबीन टोपनो चला रहा था.वहीं सलाई गाँव के समीप तेज़ रफ़्तार से जा रहे स्कुटी के सामने झाड़ीयों से बकरियों का एक झुंड आ गया.जिससे स्कुटी दुर्घटनाग्रस्त हो गया.और इस दुर्घटना में स्कुटी सवार दोनो युवक घायल हो गया.वहीं परिचीतों के मद्त से दोनो घायल युवकों को उपचार के लिए मनोहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहाँ गंभीर रूप से घायल दीपक बोबोंगा को प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए राऊरकेला रेफ़र कर दिया गया.वहीं आंशिक रूप से ज़ख़्मी निलेश राबीन टोपनो को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-ज़हरीले सर्पदंश से महिला गंभीर,सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.