मनोहरपुर-विश्व पर्यावरण दिवस पर बीडीओ जितेंद्र पांडे ने वृक्षा रोपण कर,लोगों को किया जागरुक.

मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जीतेन्द्र कुमार पांडेय,सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.नरेन्द्र सुम्बुरूई ने संयुक्त रूप से पांच ग़म्हार पौधे का पौधारोपण किया.इस मौके पर बीडीओ श्री पांडे ने कहा, की मानव जीवन में हर एक व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए.जिस तरह से आज पुरा देश में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी हों रही है.वह सिर्फ पेड़ की कमी के चलते पर्यावरण को नुक़सान पहूँच रहा है.उन्होंने कहा की पर्यावरण दिवस में ही नहीं किसी भी दिन आप पौधा लगाये. ताकि हमें ऑक्सीजन और शुद्ध पर्यावरण मिले सकें. वहीं चिकित्सा पदाधिकारी नरेन्द्र सुम्बुरूई ने कहा की ऑक्सीजन की कमी की भरपाई के लिए पौधा लगाना अति आवश्यक है.प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए.ताकी वनपर्यावरण सुरक्षित हों सकें.इस मौके पर बीपीओ विशाल गुप्ता, बीपीएम छोटुमोहन मुर्मू, अस्पताल प्रबंधक स्वपनजित मोहंती आदि मौजूद थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित