चिड़िया में भारतीय मज़दूर संघ की 67 वीं स्थापना दिवस मना,संगठन के उत्थान व मज़बूतीकरण पर हुई चर्चा.

मनोहरपुर:शुक्रवार को चिड़िया स्तिथ रवीन्द्र भवन सभागार में गुवा चिड़िया खान श्रमिक संघ (BMS) के द्वारा भव्य रूप से भारतीय मजदूर संघ की 67 वीं स्थापना दिवस मनायी गई। सर्वप्रथम मंचासीन पदाधिकारीगणों द्वारा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी व भारत माता के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित की गई। तत्पश्चात तमाम सदस्यों के बीच परिचय सत्र शुरू हुआ। संघ गीत गाकर कार्यक्रम को अग्रसारित की गई। फिर कार्यकर्ता संबोधन शुरू हुआ। कार्यकर्ता संबोधन में विशेष कर राष्ट्र हित, उद्योग हित, मजदूर हित में दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के योगदान के बारे बताया गया। एवं साथ ही संघ का उत्थान और मजबूत बनाने हेतु चर्चा की गई। कार्यक्रम में गुवा चिड़िया खान श्रमिक संघ (BMS) के अध्यक्ष श्री अवधेश कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अंजनी कुमार, महामंत्री श्री राजेश विश्वकर्मा, संगठन मंत्री श्री राकेश खरडिया, राजू प्रसाद नेवार, हुबलाल मौर्य, घनश्याम धनपटिया, धरमु लाखवा, सुजीत महंता, अमित देवांगन, अर्जुन तांती, रामचंद्र दास, राजू पात्रो, सुकराज नायक, सुरेन्द्र बडाईक मनोज दास, जगमोहन मुण्डा, नन्द किशोर गोप, लक्ष्मण राउतिया, विजय युसुफ भेंगरा आदि सैकड़ों श्रमिक व कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.