झारखंड उड़ीसा,जरायकेला-कोयल नदी में डुबने से हुई मौत मामा भांजे के शव को,उड़ीसा सरकार ने एम्बुलेंस से भेजा कोलकाता.

मनोहरपुर:ज़रायक़ेला कोयल नदी में विते मंगलवार को नहाने के दौरान डुबने से मामा भांजे की मौत हो गई थी.वहीं आज बुधवार को दोनो मामा भांजे के शवों को उड़ीसा सरकार ने एम्बुलेंस से उनके पैतृक स्थान कोलकाता भेजा गया.इस कार्य में राऊरकेला उड़ीसा के बीजू जनता दल के विधायक शारदा नायक एवं सुंदरगड़ जिला युवा मोर्चा बीजू जनता दल के उपाध्यक्ष सह अध्यक्ष,लोक सेवा समिति जरायकेला सोमनाथ राहा के द्वारा दोनो शवों को एंबुलेंस से कोलकाता भेजने में अहम् योगदान एवं सराहनीय भूमिका निभाई है.इसके लिए उनके परिजनो समेत जरायकेला वासियों ने विधायक शारदा नायक एवं युवा समाज सेवी सोमनाथ राहा को धन्यवाद दिया है.विदित हो,की ज़रायक़ेला उड़ीसा के शेख़ मेहमुद के घर पर एक शादी समारोह में शामिल होने कोलकाता से उनके रिश्तेदार आए हुए थे.उनके जरायकेला टूँगरी टोली घर के समीप झारखंड उड़ीसा सिमांचल क्षेत्र के रमणीक एवं प्राकृतिक सौंदर्य कोयल नदी तट में नहाने के लिए उनके स्वजन नदी में उतरे थे.इस दौरान रिश्ते में मामा शेख़ सिकंदर और भांजा शेख़ इमरान पानी के तेज़ बहाव में डूब गये थे.जिसे उड़ीसा राऊरकेला की एनडीआरएफ टीम के गोताखोरो ने क़रीब 4.30 घंटे के अंतराल में मामा भांजे के शव को निकालने में कामयाब हुई थी.वहीं विते मंगलवार को इस दर्दनाक हादसे को लेकर ज़रायक़ेला व आस पास क्षेत्र में मातम छाया हुआ था.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.