मनोहरपुर-ढिपा में सरकार आपके द्वार का हुआ आयोजन,सरकारी योजनाओं समेत शिकायतो का हुआ निष्पादन.

 मनोहरपुर प्रखंड के ढ़ीपा पंचायत भवन में मंगलवार को आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मुख्य अतिथि जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन ने ग्रामीणों को संबोधित कहते हुए कहा की झारखंड सरकार के दो वर्ष पुरा होने के उपलक्ष्य में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार का कार्यक्रम किया जा रहा है।जिसमें प्रखंड के सभी विभागों के प्रतिनिधि शिविर में मौजूद रहेंगे।जिससे ग्रामीण संबंधित विभाग से लाभान्वित हो सकते हैं और आपका शिकायत भी शिविर में निष्पादन भी  किया जाऐगा।इसलिए प्रखंड के सभी पंचायतों में सरकार आपके द्वार का कार्यक्रम किया जा रहा है।  प्रखंड की और से मनरेगा विभाग, वृद्वावस्था पेंशन विभाग,कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जेएसएलपीएस विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, शिक्षा विभाग,राजस्व विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना,पशुपालन विभाग समेत 26 विषयों को लेकर शिविर लगाया गया।जिसमें ग्रामीणों ने संबंधित विभाग में पहुंच कर लाभान्वित हुए।वहीं ग्रामीणों का शिकायत का निष्पादन भी किया गया।इस शिविर में बीडीओ हरि उरांव, थाना प्रभारी अमित कुमार,बीपीआरओ राजेंद्र बाड़ा,प्रखंड वरिय लिपिक प्रदीप धल समेत काफी संख्या में पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित