उड़ीसा-जरायकेला राऊरकेला मार्ग धातकिडीह सड़क दुर्घटना में,मनोहरपुर के पारा शिक्षक की हो गई मौत.

मनोहरपुर:मंगलवार को झारखंड उड़ीसा सिमांचल बिश्रा थाना क्षेत्र ज़रायक़ेला धातकिडिह मॉडल स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में झारखंड मनोहरपुर प्रखंड के नंदपुर निवासी पारा शिक्षक 55 वर्षीय सीताराम महतो की मौत हो गई.वहीं पारा शिक्षक श्री महतो की मौत से मनोहरपुर,आनंदपुर पारा शिक्षकों समेत उनके पैतृक गाँव नंदपुर में मातम छाया हुआ है.जबक़ी इस सड़क दुर्घटना में उनके 15 वर्षीय पुत्र भी आंशिक रूप से ज़ख़्मी हुए है.मिली जानकारी के मुताबिक़ पिता व पुत्र राऊरकेला से अपने मोटरसाइकिल से मनोहरपुर लौट रहे थे.तभी उड़ीसा जरायकेला और मोहिपानी धातकिडीह मॉडल स्कूल के समीप बिपरित दिशा से तेज़ रफ़्तार से आ रहे मालवाहक वाहन के चलते उनकी बायक अनियंत्रित हो गया.और ख़ड्डे में गिरने से पारा शिक्षक सीताराम महतो गंभीर रूप से घायल हो गया.साथ ही इस दुर्घटना में उनके साथ बायक में जा रहे उनके पुत्र भी आंशिक रूप से ज़ख़्मी हो गये.गंभीर रूप से घायल शिक्षक श्री महतो को उड़ीसा बिश्रा स्तिथ सरकारी अस्पताल में ले जाया गया.जहाँ चिकित्सकों ने जाँचोपरांत उनको मृत घोषित कर दिया है.वही इस घटना को लेकर बिश्रा उड़ीसा पुलीस शव का पोस्टमार्टम एवं आवश्यक कारवाई में जुट गई है.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित