आनंदपुर-गिरने से स्कूली छात्रा बेहोश,मनोहरपुर सीएचसी में इलाजरत.

मनोहरपुर:मंगलवार को राज आनंदपुर स्तिथ राज्यकृत विद्यालय प्लस टू की 17 वर्षीय स्कूली छात्रा मीना कुमारी सिंह स्कूल में गिरने से बेहोश हो गई.उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.जहाँ स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में स्कूली छात्रा का इलाज चल रहा है.स्कूली छात्रा मीना सिंह आनंदपुर रूंघिकोचा रौतिया टोला की रहने वाली है.वहीं छात्रा के परिजनो के मुताबिक़ वह आज सुबह स्कूल जाने के दौरान बिल्कुल स्वस्थ थी.अचानक स्कूल में छात्रा को सर मेंचक्कर आने से वह गिर गई थी.फ़ौरन उसे नीम बेहोशी की हालात में मनोहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहाँ छात्रा का इलाज चल रहा है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप