मनोहरपुर-आनंदपुर मार्ग स्थित कुड़ना समीप सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर,राऊरकेला रेफ़र.

मनोहरपुर:आनंदपुर प्रखंड के रूंघिकोचा पंचायत अंतर्गत पहाड़डीहा के 25 वर्षीय युवक इमन किसकू गुरुवार रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया.उसे 108 एम्बुलेंस से मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.जहाँ स्थानीय चिकित्सकों ने घायल युवक किसकू का प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए राऊरकेला रेफ़र कर दिया गया है.वहीं इस घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक़ युवक अपने किसी परिचित से मिलने अपने गाँव पहाड़डीहा से मनोहरपुर की ओर आ रहा था.तभी आनंदपुर मनोहरपुर मुख्य मार्ग कुड़ना गाँव के समीप सड़क किनारे खड़ी हायवा से उसकी बायक टकरा गया.जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.जिससे उनके माथे पर गंभीर चोट के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आइ है.चिकित्सकों के मुताबिक़ युवक की हालात काफ़ी गंभीर है.वहीं उपचार कर रहे चिकित्सकों ने युवक को वेहतर इलाज के लिए राऊरकेला रेफ़र कर दिया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-ज़हरीले सर्पदंश से महिला गंभीर,सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.