मनोहरपुर-में स्टोन चिप्स लदे दो हायवा ट्रक जब्त,पुलिस ज़िला खनन विभाग को किया सूचित.
मनोहरपुरः10 जून, मनोहरपुर के ऊँधन चौक के समीप पुलिस विते गुरुवार देर रात 2:30 बजे परिवहन करते हुए स्टोन चिप्स से लदे दो हायवा ट्रक एवं उड़ीसा माइनिंग वे बील दो चालान को जब्त किया है.वहीं हाईवा ट्रक संख्या ओंडी-14.एक्स 5846 एवं ओडी-14.एक्स 5072 दोनो हायवा ट्रक को मनोहरपुर थाना परिसर में रखा गया है. इस संबध में मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार अग्रेतर कारवाई हेतु ज़िला खनन विभाग को सूचित किया है.मिली जानकारी के अनुसार मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने अवैध बालू,गिट्टी कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए छापामारी तेज कर दी है.जिससे अवैध कारोबारों में जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.जबकी पुलिसिया कारवाई से बचने के लिए कुछ लोग देर रात में भी चोरी छिपे बालू गिट्टी का उठाव करते है.इसी संदर्भ में विते गुरुवार की देर रात मनोहरपुर ऊँधन चौक के पास छापेमारी कर स्टोन चिप्स से लदे दो हायवा ट्रक को जब्त किया है.ज़ब्त दोनो हायवा पूनम डी साहू स्टोन क्रशर प्लांट गोटीधारा(उड़ीसा)से झारखंड मनोहरपुर की ओर आ रहे थे.जिसे मनोहरपुर पुलिस ने स्टोन चिप्स लदे दोनो हायवा ट्रक समेत उड़ीसा माइनिंग वे बिल दो चालान भी ज़ब्त किया है.जिसे कारवाई के लिए ज़िला खनन विभाग को सूचित किया है.