मनोहरपुर-बुढ़ाहुंडी में कुडूख सरना समाज द्वारा,झंडा बदली कार्यक्रम का हुआ आयोजन.

मनोहरपुरः मनोहरपुर,आनंदपुर कुडूख सरना समाज के द्वारा शनिवार को मनोहरपुर प्रखंड के बुढ़ाहुंडी में झंडा बदली कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्म गुरु बंधन तिग्गा,विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय महासचिव मनीलाल केरकेट्टा,राष्ट्रीय प्रचारिका शिला उराँव,प्रदेश कोषाध्यक्ष सह प्रचारिका राधा उराँव समेत आमंत्रित अतिथि राँची,गुमला,लोहरदग्गा एवं राउरकेला राज़ीपड़हा सरना प्रार्थना सभा के मुख्य संचालक झरियो केरकेट्टा व उनके टीम के सदस्य उपस्थित थे.वहीं झंडा बदली कार्यक्रम से पूर्व पाहन पुजारी बिजला खलखो ने सरना झंडा का परंपरानुसार विधि विधान से पूजाअर्चना किया गया.वहीं उपस्थित कुडूख सरना समाज के लोग प्रार्थना सभा में शामिल होकर अपने ईस्ट चाला आयो धर्मेश बाबा से राज्य,समाज व क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना किया.इस मौक्के पर समाज के कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.वहीं मुख्यअतिथि धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने उपस्थित समाज के लोगों से समाज के सर्वांगीण विकास एवं अपनी एतिहासिक घरोहर एवं पुरातन संस्कृति की रक्षा करने के लिए सभी को अहम् योगदान देने की अपील किया.इसके अलावा अपने धार्मिक स्थलों को चिन्हित करने एवं उसकी घेराबंदी करने पर ज़ोर दिया गया.ताकी समाज के भोले भाले लोग किसी के बहकावे में आकर अन्य दूसरे धर्मों में न भटके.इसके लिए समाज के सभी प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ लोगों को अपनी पारंपरिक आदिवासी संस्कृति की रक्षा करने एवं सामाजिक कार्यकर्मों में बढ़चड़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया.इस मौक्के पर उपस्थित मनोहरपुर,आनंदपुर सरना समाज के संरक्षक बोदे खलखो,रोबी लकड़ा,इंद्रजीत समद,बुधेश्वर धनवार,गंझू बरवा,श्याम सुंदर तिर्की,तिला तिर्क़ी,फागू केरकेट्टा,बंधना तिर्की,महेंद्र बानरा,अजय कच्छपकिशोर खलखोअर्जुन सांडिल,राजू खलखो,क़र्मा केरकेट्टा,राजकुमार कच्छ्प,समेत हज़ारों की संख्या में मनोहरपुर,आनंदपुर के कुंडूख सरना समाज की महिलायें,पुरुष व युवक,युवती उपस्थित थी.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित