मनोहरपुर-चिरिया पोस्टआँफ़ीस की कुव्यवस्था पर खाताधारी में आक्रोस,कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो पोस्टआँफ़ीस का करेंगे तालाबंदी.
(चिरिया न्यूज़)मनोहरपुरः
चिरिया पोस्ट ऑफिस में समय पर खाताधारियों का पैसा निकासी व लेन देन नहीं होने से खाताधारक काफ़ी परेशान है।वहीं खाताधारियों की मुश्किल घटने के जगह बढ़ रही है।एैसे में लोग निराश होकर घर लौट रहे हैं.जिससे इस कुव्यवस्था को लेकर लोगों में विभाग के प्रती नाराज़गी होना स्वभाविक है।बात हो रही है चिड़िया पोस्ट ऑफिस के बारे मेंपिछले 8 महीने से लोग अपने पैसों के लिए पोस्ट ऑफिस का चक्कर काट रहे हैं। पूर्व पोस्टमास्टर सुखमोहन पान पूरी तरह से स्थानीय होने का फ़ायदा उठाते दिखे , खाता धारियों का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में भारी गड़बड़ी करके अपना तबादला कराकर ज़िम्मेदारी नए पोस्ट मास्टर के माथे मड़ दिया, जबकी खाता धारियों का गड़बड़ी सुधारे बिना पोस्टमास्टर का तबदला कैसे हो गया,और नए पोस्टमास्टर को प्रभार कैसे मील गया।इन सारे सवालों पर विभाग पर भी सवाल उठने लगें हैं।जबकि खाताधारियों ने पोस्ट मास्टर का शिकायत विभाग से कई दफा की है,और उनका तबादला हो भी गया तो उनके जगह में नया पोस्टमास्टर को अपना लेखा जोखा जमा करके जाना था।जिसका ख़ामियाज़ा आम खाताधारी को उठाना पड़ रहा है।इधर एक सप्ताह से चिरिया में नेटवर्क प्रॉब्लम होने की वजह से जमा निकासी भी बंद है , लोग हर रोज जमा पैसा निकासी के लिए आते हैं,मगर लिंक फेल होने की जानकारी से वे निराश होकर लौट रहे हैं।वहीं पोस्टमास्टर से नाराज चल रहे लोग अब गोलबंद होकर पुलिस के पास मदद की गुहार लगाएंगे और इससे भी काम नहीं बनता है तो पोस्ट ऑफिस का तालाबंदी का मन बना रहे हैं।