चाईबासा-लक्ष्मी सुरेन अध्यक्ष एवं रंजीत यादव ज़िला परिषद चाईबासा उपाध्यक्ष पद,पर अपनी जीत दर्ज की.
चाईबासाः मंगलवार को चाईबासा में नवनिर्वाचित ज़िला परिषद सदस्यों को शपथ दिलाई गई.साथ ही ज़िला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव के लिए नामांकन दाखिलकिया गया. इस चुनावी प्रक्रिया के तहत लालमुनि पूर्ति व लक्ष्मी सुरेन को 14/14 मत मिले.वहीं टाई के उपरांत लॉटरी के माध्यम से ज़िला परिषद चाईबासा की अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने अपनी एतिहासिक जीत दर्ज कराई.लक्ष्मी सुरेन लगातार तीन बार ज़िला परिषद सदस्य बनने के बाद चाईबासा ज़िला परिषद की अध्यक्ष के रूप में एक मज़बूत इरादे वाली सशक्त महिला नेत्री के रूप में उभर कर आई है.वहीं ज़िला परिषद चाईबासा उपाध्यक्ष पद के लिए ज़िला परिषद सदस्य रंजीत यादव और जाँन मिरन मुंडा के बीच चुनाव हुआ.इस चुनावी प्रक्रिया के तहत रंजीत यादव को 16 मत एवं जॉन मिरन मुंडा को 12 मत मिले.वहीं ज़िला परिषद चाईबासा उपाध्यक्ष पद पर जीत का सेहरा रंजीत यादव के सर बंधा.चूँकि श्री यादव का ज़िला परिषद सदस्य पद लगातार दो बार जीत से इसबार उपाध्यक्ष पद के लिए वे प्रमुख दावेदार व दौड़ में आगे चल रहे थे.वहीं ज़िला परिषद चाईबासा के अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन एवं उपाध्यक्ष पद पर रंजीत यादव की जीत पर मौक्के पर उपस्थित विधायक एवं उनके समर्थकों ने सुश्री सुरेन और श्री यादव को जीत की बधाई व शुभकामनाए दीं.