मनोहरपुर-रायडीह पंचायत से मगदली हेम्ब्रोम और चिरिया पंचायत से फुलमती लागुरी बनी उपमुखिया.

मनोहरपुरः मनोहरपुर प्रखंड में शनिवार को रायडीह और चिरिया पंचायत भवन सभागार में उपमुखिया पद के लिए मगदली हेम्ब्रोम और जयवन्ती कोया ने अपना नामांकन दाखिल किया.वोटिंग के दौरान मगदली हेम्ब्रोम को 8 वोट मिले वहीं जयवंती कोया को 3 एवं एक वोट रिजेक्ट हो गया। मौक्के पर उपस्थित निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने मगदली हेम्ब्रोम को जीत घोषित कर,उपमुखिया का प्रमाण पत्र के साथ शपथग्रहण दिलाया।वहीं चिरिया पंचायत भवन में उपमुखिया पद के वोटिंग में फुलमती लागुरी को 5,राजीव जोंकों को 4 और जीरेन भेंगरा को 3 वोट मिला।मौक्के पर उपस्थित निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रविशराज सिंह ने फुलमती लागुरी को उपमुखिया पद का प्रमाण पत्र व शपथग्रहण कराया।साथ ही रायडीह पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया अतेन सुरीन एवं चिरिया पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया अल्बीना कंडुलना समेत सभी नवनिर्वाचित वाड सदस्यों को शपथग्रहण दिलाया गया।मौके पर बीपीआरओ राजेंद्र बाड़ा,मोहित पांडे, रवि शाह,भोलेनाथ महतो,रोजगार सेवक आबिद हेम्ब्रोम, किशुनसेन नायक आदि मौजूद थे।

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित