मनोहरपुर-में तीन बालू भंडारण का ज़िला माइनिंग अधिकारी ने की जाँच,मेसर्स राज यादव एवं अन्य पर हुआ मामला दर्ज.

मनोहरपुरः मनोहरपुर प्रखंड के तीन बालू भंडारण (स्टोक यार्ड)की जाँच के मद्देनज़र विते गुरुवार को ज़िला माइनिंग अधिकारी निशांत अभिषेक कुमार ने निरीक्षण किया.ज़रायकेला थाना क्षेत्र डोमलई स्थित बालू भंडारण प्रो.नंदलाल गुप्ता,मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरला स्थित बालू भंडारण पार्वती माइनिंग प्रो.सौरभ अग्रवाल एवं गोपीपुर स्थित बालू भंडारण प्रो.मेसर्स राज यादव का बालू स्टोक यार्ड का जाँच किया गया.वहीं जाँच के दौरान माइनिंग विभाग के द्वारा बालू भंडारण संचालनकर्त्ता पार्वती माइनिंग प्रो.सौरभ अग्रवाल एवं प्रो.नंदलाल गुप्ता को क्लीनचिट एवं साथ ही जाँच के उपरांत बालूभंडारण संचालनकर्त्ता प्रो.राज यादव एवं अन्य पर ज़िला माइनिंग अधिकारी के द्वारा अग्रेतर कारवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है.वही जाँच के दौरान ज़िला माइनिंग अधिकारी श्री कुमार ने मेसर्स राज यादव का गोपीपुर स्थित बालू भंडारण(स्टोक यार्ड) का बैध बालू भंडारण छमता 12.625 सेफ़्टी चालान का है.लेकिन बैध चालान से अधिक बालू स्टोक(37.9411)सेफ़्टी समेत कुल (501187.5) सेफ़्टी बालू स्टोक पाया गया.इसके आलोक में ज़िला माइनिंग द्वारा अग्रेतर कारवाई के लिए मेसर्स राज यादव एवं अन्य पर खनिज अधिनियम 1957 धारा 4/21 एवं 4/54,01/15 झारखंड खनिज अधिनियम के धारा 379 एवं 411 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित