मनोहरपुर-चिरिया,अंकुवा मुख्य मार्ग पर,पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान.
Rajesh singh (chiria)
मनोहरपुर: मनोहरपुर एवं चिरिया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार एवं चिरिया ओपी पुलिस प्रभारी देव साय भगत के नेतृत्व में वाहन चेकिग अभियान चलाया गया.वहीं मनोहरपुर पुलिस ने मनोहरपुर मुख्य मार्ग व आस पास और चिरिया ओपी पुलिस द्वारा मनोहरपुर,चिरिया मार्ग स्थित,अंकुवा चौक मे वाहनों की जांच की गई।चेकिंग के दौरान लाइसेंस और वाहनों के कागजात देखे गए। इस बाबत चिरिया ओपी थाना प्रभारी देव साय भगत ने कहा कि चूंकि मनोहरपुर,चिरिया-अंकुवा का यह मुख्य सड़क है।इसी से हर रोज अच्छे बुरे सभी तरह की सैकड़ो वाहन दौड़ते हैं। इसलिए जांच करना जरूरी हो जाता है। इस दौरान छोटे बड़े सभी वाहनों की जांच की गई।उन्होंने कहा,की क्षेत्र में विधि व्यवस्था के मद्देनज़र आगे भी वाहन चेकिग अभियान चलाया जाएगा।