मनोहरपुर-घर से तीन दिन से गुम दो नाबालिक बच्चियों को,पुलिस उसके परिजनों के हवाले किया.

मनोहरपुरः मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदपुर दाऊद टोली से पिछले तीन दिनों से गुमशुदा दो नाबालिक बच्चियों को मनोहरपुर पुलिस ने बरामद किया है.दोनो बच्चियों को अग्रेतर कारवाई के बाद मनोहरपुर पुलिस उनके परिजनों को सौंप दिया है.मिली जानकारी के मुताबिक़ नंदपुर दाऊद टोली के रहने वाली दोनो बच्चियाँ नवीं क्लॉस की छात्रा है.दोनो बच्ची पिछले दिन बुधवार शाम अपने परिजनो से यह कह कर घर से निकली थी,कि वे दोनो अपने सहपाठियों के घर जा रही है.चूँकि दोनो बच्ची अपने सहपाठियों के साथ राउरकेला में मेला घूमने जाने वाली थी.किंतु पैसों के अभाव में,नहीं जा सकी.इसके बाद दोनो ही बच्ची अपने घर नहीं जाकर मनोहरपुर बीसखोली के समीप कोयल नदी तट पर एक पत्थर पर ही सो गई.तीन दिनो से यह सिलसिला जारी था.वहीं आज सुबह भी स्थानीय कुछ लोगों ने देखा,की दोनो बच्ची नदी में पिछले तीन दिनो से यहाँ जमी हुई.तभी स्थानीय लोगों को शक हुआ एवं इसकी सूचना मनोहरपुर पुलिस को दी.गई.फ़ौरन पुलिस दोनो बच्चियों को अपने क़ब्ज़े में लेकर थाने में पूछताछ के बाद उसके परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित