चिरिया -में एक करोड़ की लागत से बनी चिरिया टाउन शिप की पक्की सड़क ६ वर्ष मे हो गई जर्जर।

 ( राजेश सिंह)मनोहरपुरः ( चिरिया न्यूज़)
 सेल की ओर से चिरिया टाउन शिप में करीब एक करोड़ की लागत से बनाई गई एक किलोमीटर की पक्की सड़क जो छह वर्ष मे ही जर्जर हो गई है। अब इस सड़क मे चलना तक मुश्किल होने लगी है। सड़क मे जहां तहां गड्ढे निकल आयें हैं। मालूम हो की चिरिया टाउन शिप के सड़क पक्की करण के लिए वर्ष 2016 मे बोकारो के एक ठेकेदार को करीब एक करोड़ रुपया का ठेका दिया गया था। लेकिन बिचौलियों के कारण सड़क का निर्माण कार्य घटिया स्तर का हुआ। जिसके चलते 6 वर्ष बाद ही सड़क जर्जर हो गई।सड़क मे जहां तहां गड्ढे हो जाने से लोगों को आवागमन करने मे बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मे हुए गड्ढे के कारण हर रोज बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने बी एस एल प्रबंधन से टाउन शिप की जर्जर सड़क का पुननिर्माण जल्द करवाने की मांग की है

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित