गोयलकेरा-केबरा,बिलकेरा की बच्ची पेड़ से गिरकर गंभीर,मनोहरपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफ़र.
मनोहरपुरः गोयलकेरा थाना अंतर्गत क़ेवरा पंचायत के गाँव बिलकेरा की रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची फूलमनी हेम्बरोम को आज देर रात गंभीर हालत में मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.गंभीर रूप से ज़ख़्मी बच्ची का दाँया हाथ दो जगह पर गंभीर फ़्रेक्चर हो गया है.जहाँ स्थानीय चिकित्सकों ने पीड़ित बच्ची का प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफ़र कर दिया है.मिली जानकारी के मुताबिक़ बच्ची आज दोपहर में महुवा पेड़ पर चढ़कर डोरी तोड़ रही थी.अचानक पैर फ़िंछलने से बच्ची पेड़ से गिर गई.जिससे बच्ची का दाँया हाथ एवं शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आइ है.जहाँ मनोहरपुर अस्पताल में भर्ती बच्ची का उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से राउरकेला ले ज़ाया गया है.