मनोहरपुर-चिरिया मार्ग पर पानी का छिड़काव नहीं होने से,ग्रामीनो ने किया सड़क जाम.

मनोहरपुरः मनोहरपुर चिरिया मार्ग पर लौह अयस्क ट्रांसपोर्टिंग से हों रहे क्षती को लेकर ग्रामीनो द्वारा अंकुवा तीनसिमान पर क्ल सुबह और आज सुबह भी क़रीब एक घंटा सड़क अवरुद्ध किया.जिससे चिरिया खदान से हो रहे लौह अयस्क ट्रांसपोर्टिंग बाधित रहा.ग्रामीनो का कहना है,की लौह अयस्क ट्रांसपोर्टिंग के दौरान मार्ग पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव होना है.जो कई दिनो से बंद है.जिससे भारी मात्रा में लौह अयस्क लाल धूल उड़ रहे है.जिससे वनपर्यावरण एवं लोगों को नुक़सान पहूँच रहा है.मौक्के पर चिरिया ओपी थाना प्रभारी देवसाही भगत वहाँ पहूँछकार जाम को हटाया साथ ही सड़क जाम कर रहे ग्रामीनो को मार्ग पर पानी का छिड़काव अविलंब कराने का आश्वासन दिया.इसके बाद ही ग्रामीनो ने सड़क जाम को हटा लिया.विदित हो की चिरिया खदान क्षेत्र अंतर्गत प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में सेल व ठेका प्रबंधन के द्वारा पानी का छिड़काव करना होता है.ताकी लौह अयस्क लाल धूल कनो से वनपर्यावरण व जान माल की प्रतिरक्षा हो सके.किंतु ट्रांसपोर्टिंग के दौरान पानी का छिड़काव करने में सेल व ठेका प्रबंधन एनएसपीएल लापरवाही बरत रही है.जिसके चलते स्थानीय ग्रामीनो को बाध्य होकर सड़क को अवरुद्ध करना पड़ा है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित