मनोहरपुर-अंचल अधिकारी रविशराज सिंह को मिली प्रोन्नति.
मनोहरपुरः झारखंड प्रशासनिक सेवा के अनुशंसित 129 पदाधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी एवं समकक्ष कोटी में उत्क्रमित करते हुए प्रोन्नति प्रदान दिया गया.इसमें मनोहरपुर अंचल अधिकारी रविशराज सिंह भी शामिल है.बता दें अनुमंडल पदाधिकारी एवं समकक्ष कोटी में उत्क्रमित करते हुए प्रोन्नति प्रदान करने से संबधित प्रस्ताव से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अनुमोदित किए जाने के उपरांत कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है.बताया जाता है कि 24 दिसंबर 2020 को आहूत विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा के आलोक में प्रोन्नति दी गई है.