मनोहरपुर-ऊँधन धानापाली मार्ग गोपीपुर समीप सड़क दुर्घटना में सायकल सवार घायल.

मनोहरपुरः सोमवार देर शाम मनोहरपुर ऊँधन धानापाली मुख्यमार्ग स्थित गोपीपुर डिग्री काँलेज मोड़ समीप सड़क दुर्घटना में सायकल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल व्यक्ति 50 वर्षीय अनिल जोजो मनोहरपुर थाना क्षेत्र ढिपा पंचायत के गाँव ढिपा मुंडा टोली का रहने वाला है.पीड़ित घायल व्यक्ति को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती क़राया गया.जहाँ घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है.घटना के बारे घायल व्यक्ति ने बताया की वे सायकल से देर शाम गोपीपुर से अपने गाँव ढिपा लौट रहा था.तभी सामने से आ रहे एक वाहन की लाइट की रौशनी उनकी आँखो में पड़ने से चौंधिया गई.जिससे वे सायकल से गिर गया.जिससे उसके सर,चेहरे व दाँए हाथ में गंभीर चोट के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों ने अंदरूनी चोटें आइ है.फ़िलहाल घायल व्यक्ति का मनोहरपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-ज़हरीले सर्पदंश से महिला गंभीर,सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.