मनोहरपुर-बूथ कमेटी का पुनर्गठन को लेकर,भाजपा मंडल कमेटी की बैठक.

मनोहरपुरः शुक्रवार को मनोहरपुर स्थित वन विश्रामगार में भारतीय जनता पार्टी बूथ कमिटी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष बहनु तिर्की की अध्यक्षता में आयोजित की गई.बैठक में मुख्य रूप से बूथ कमेटी का पुनर्गठन,पार्टी संगठन एवं विभिन्न विंदुओ पर विशेष चर्चा हुई.वहीं बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक सह बूथ कमेटी प्रभारी गुरुचरण नायक ने कहा कि बूथ कमिटी का पुनर्गठन शीघ्र किया जाएगा.इसके लिए प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों को पंचायत स्तर पर बूथ कमेटी को मज़बूत एवं सशक्त बनाने पर ज़ोर दिया.कहा कि यदि बूथ कमेटी मज़बूत होगी तो ही पार्टी मज़बूत होगी.इसके लिए पार्टीजनो को पार्टी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने एवं सक्रिय रूप से आम लोगों के विच काम करने की अपील की.इस मौक़े पर वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रकुमार डागा,आलोक रंजन सिंह अमरेश प्रधान,किशोर डागा,इंद्रजीत समद,प्रदीप मिश्रा,अवधेश भगत,कैलाश गुप्ता,शिवनाथ महतो,अमरेश विश्वकर्मा,संजय सिंह समेत दर्जनो पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित