मनोहरपुर-रेलवे संपती चोरी के आरोप में एक गिरफ़्तार,गया जेल.संलिप्त अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप.

मनोहरपुरः रेलवे संपती चोरी के आरोप में मनोहरपुर आरपीएफ पुलिस द्वारा छापामारी की गई.वहीं विती रविवार देर रात छापामारी के दौरान महादेवसाल से एक आरोपी को आरपीएफ पुलिस ने गिरफ़्तार किया है.गिरफ़्तार आरोपी मुकेश गुप्ता मनोहरपुर बाज़ार का रहने वाला है.रेलवे संपती चोरी के आरोप में मुकेश गुप्ता को आरपीएफ पुलिस द्वारा गिरफ़्तरी को लेकर संभावित ठिकानो पर छापामारी कर रही थी.किंतु मुकेश गुप्ता को गिरफ़्तार नहीं किया जा सका था.वहीं पुलिस उसे कल रात महादेवसाल से गिरफ़्तार किया है.साथ ही इस कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों से भी पुलिस द्वारा पूछ-ताछ एवं कारवाई कि जा रही है.वहीं रेल थाना कांड संख्या 4/22 रेलवे संपती (विधि विरुद्ध क़ब्ज़ा) अधिनियम,1966 के तहत गिरफ़्तार मुकेश गुप्ता को सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में चाईबासा चालान किया गया है.मामले का उद्भेदन करते हुए आरपीएफ पुलिस ने बताया कि रेलवे संपती की चोरी को लेकर आरोपी वांछित है.रेलवे संपती चोरी के वारदात को रोकने को लेकर आरपीएफ पुलिस काफ़ी गंभीर व सतर्क है.आरपीएफ पुलिस के इस कारवाई से रेलवे संपती चोरी में संलिप्त कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

Most Viewing Articles

आनंदपुर-भालडुंगरी में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से विद्युत शिविर का आयोजन

आनंदपुर-आपसी रंजिश में भतीजे ने की चाची से मारपीट,आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज़

मनोहरपुर-डिग्री कॉलेज गोपीपुर में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव.-गोवर्धन ठाकुर