आनंदपुर-चारबंदिया मार्ग पर बायक से गिरकर युवक गंभीर,राउरकेला रेफर

मनोहरपुरः शुक्रवार रात आनंदपुर राँची मुख्य मार्ग स्थित चारबंदिया मोरंग के बीच सड़क दुर्घटना में बायक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.स्थानीय लोगों की मदद्द से युवक को शुक्रवार रात मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.जहाँ स्थानीय चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस के मदद से वेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया है.घायल युवक 32 वर्षीय सामूएल जोजो आनंदपुर थाना अंतर्गत बेड़ाकेंदुदा पंचायत के गाँव काकुर्रदा कोलेडा टोला का रहने वाला है.इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया की युवक के सर पर गंभीर चोट आई है.इसलिये वेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.वहीं इस घटना के बारे घायल युवक के परिजन ने बताया की शुक्रवार देर शाम आनंदपुर बाज़ार से बायक से अपने गाँव काकुरदा लौट रहा था.तभी आनंदपुर राँची मार्ग स्थित चारबंदिया और मोरंग मार्ग के बीच विपरीत दिशा से तेज रफ़्तार से आ रहे अज्ञात वाहन से बचने से उसकी बायक अनियंत्रित हो गई.जिससे उसकी बायक सड़क के गड्ढे में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया.उसके सर में गंभीर चोट के अलावा शरीर के अन्य हिस्सो में मी अंदरूनी चोट आई है.वहीं युवक का उपचार कर रहे स्थानीय चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफर कर दिया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.