मनोहरपुर-डूमिरता में एक दिवसीय फुटवॉल प्रतियोगिता संपन.

मनोहरपुरःआदिवासी मिनी क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय फुटवॉल प्रतियोगिता डूमिरता फुटवॉल मैदान में आयोजित किया गया. फुटवॉल खेल का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि ज़िला परिषद सदस्य(भाग-1) प्रत्याक्षी संतोष महतो एवं विशिष्ठ अतिथि शिक्षक तुराम लामाय ने खेलाड़ियो से परिचय प्राप्त एवं फुटवॉल में किक मारकर किया.इस प्रतियोगिता में झारखंड एवं ओड़िसा के कुल 16 टीम ने हिस्सा लिया.वहीं फुटवॉल खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रेहे टीमों के बीच खेल काफ़ी अनुशासित एवं रोमांचकपूर्ण रहा.वेहतर प्रदर्शन के दम पर फ़ाइनल खेल में पहुँचे डीकेटी यंग क्लब बनाम नरेंद्र ब्रदर्श स्पोर्टिंग क्लब तरतरा के बीच खेल हुआ.अंत में विजयी टीम नरेंद्र ब्रदर्श स्पोर्टिंग क्लब तरतरा ने जीत का ख़िताब अपने नाम किया.मुख्य अतिथि ज़िप सदस्य प्रत्यक्षि श्री महतो के द्वारा विजेता टीम नरेंद्र ब्रदर्श स्पोर्टिंग क्लब तरतरा टीम एवं उपविजेता टीम डीकेटी यंग क्लब टीम को ट्राफ़ी व नगद राशी से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया.वहीं मुख्य अतिथि ज़िप सदस्य प्रत्याक्षी एवं समाजसेवी श्री महतो ने खेलाड़ियो का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार जीत सामान्य प्रक्रिया है.किंतु खेलाड़ियो को इससे हताश होने की ज़रूरत नहीं है.उन्होंने खेलाड़ीयों को अपनी प्रतिभा एवं वेहतर प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.साथ ही उन्होंने इस आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई व सुभकामनायें दिया.इस मौक़े पर अनिल सोरेन,मुंडा विसकेशन महतो,गोविंद महतो,भीमसेन मरांडी,एवं खेल आयोजन समिति के पदाधिकारी,सदस्य,समेत काफ़ी संख्या में खेलप्रेमीगण उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित