मनोहरपुर-फ़रार दो वारंटी गिरफ़्तार,गया जेल.

मनोहरपुरः विगत वर्षों से फरार दो स्थाई वारंटियों को मनोहरपुर पुलिस गिरफ्तार किया है.वहीं पुलिस गिरफ़्तार फ़रार दोनों वारंटियों को बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में चाईबासा जेल भेज दिया है.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डकैती के एक मामले में विगत 2014 से फरार हाकागुई निवासी श्याम कश्यप ( 53 ) और नक्सली के एक मामले में साल 2009 से फरार चल रहे सोनपोखरी निवासी फ़रार वारंटी मंगरा गुड़िया ( 50 ) को गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए मंगरा नाम बदलकर छिपता फिर रहा था.जबकि श्याम नंदपुर में एक किराए के मकान में रह रहा था.परंतु पुलिस के अथक प्रयास एवं सूत्रों की मदद से दोनों को गिरफ्तार करने में सफल रही है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.