मनोहरपुर-बाचमगुटू में सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित.

मनोहरपुरः गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में मनोहरपुर स्थित बाचमगुट्टू में शुक्रवार को सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया है.खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव एवं विशिष्ठ अतिथि मुखिया बिरसा कंडुलना,आजसू नेता शंकरसिंह मुंडारी ने संयुक्त रूप से फ़िता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.साथ ही आयोजित सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों के द्वारा पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया.वहीं उद्घाटन के पूर्व आमंत्रित अतिथियों का आयोजन समिति के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया.इस मौके पर मुख्य अतिथि ज़िला परिषद उपाध्यक्ष श्री यादव ने स्थानीय कलाकारो् व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा का सराहना किया.तथा खेल के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दिया.वहीं इस आयोजन को लेकर उन्होंने समिति के सदस्यों को बधाई व शुभकामना दिया.इस मौके पर आयोजन समिति के सुरेशचंद्र दास,सुनील हेमब्रोम,कार्तिकचंद्र दास,आदी समेत सैंकड़ो की संख्या में खेलप्रेमी व दर्शक उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित