मनोहरपुर-अनुबंध स्वास्थ्यकर्मियों का अनिश्चित क़ालीन हड़ताल ख़त्म,काम पर लौटे कर्मियों ने दिया योगदान.

मनोहरपुरः विभिन्न मांगों समेत नियमितकरण को लेकर बीते 17 जनवरी से आहूत अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चितक़ालीन हड़ताल समाप्त हो गया है.दिनांक 27 फ़रवरी दिन सोमवार को हड़ताल खत्म होने के 41 वें दिन के बाद सभी हड़ताल कर्मियो ने सीएचसी में अपना योगदान देते हुए कार्य प्रारंभ शुरू कर दिया है.विदित हो कि मनोहरपुर सीएचसी सर्किल अंर्तगत आंनदपुर पीएचसी,जरायकेला पीएचसी व छोटानागरा पीएचसी समेत सभी 22 उपस्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कुल 84 अनुबंध कर्मी हड़ताल पर थे.जिससे उन सभी केंद्रों से स्वास्थ्य सवायें चरमरा गई थी.ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से बीमार ग्रस्त मरिजो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.इसके अलावा फील्ड वर्क, व टीकाकरण आदि स्वास्थ्य सेवायें भी बाधित हो गई थी.चूंकि अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल खत्म होने से सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणो को स्वास्थ्य सेवा में राहत प्रदान होगी.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.