मनोहरपुर/आनंदपुर-तिरिंगदिरी दहराबुरु सड़क निर्माण में लगे जेसीबी मशीन को,अज्ञात लोगों ने किया आग के हवाले.

मनोहरपुरः आनंदपुर थाना क्षेत्र के तिरिंगदिरी दहराबुरू गांव में अज्ञात लोगों ने सड़क निर्माण में लगे मेसर्स आरएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया है.यह घटना बीति बुधवार देर रात क़रीब 11 बजे आनंदपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत तिरिंगदिरी दहराबुरु गांव की है.इस घटना को लेकर ठेका कंपनी के मुंशी राजकुमार राय ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी वहां के स्थानीय ग्रामीणों से मिली है.इस घटना को अंजाम देने में वीति रात छह से सात की संख्या में लोग वहां पहुंचें और जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर वहां से चले गए.फ़िलहाल समाचार भेजे जाने तक पुलिस वहां नहीं पहुंचीं है.संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि इस बड़ी घटना को अंजाम देने में किसी नक्सली संगठनों का हाँथ होने का क़यास लगाया जा रहा है.जबकी उक्त ठेका कंपनी के मुंशी श्री राय ने इसे लेकर लेवी आदि के मामले से इनकार किया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप