मनोहरपुर-भाकपा माओवादीयों का दूसरे दिन बंद से,आम जनजीवन हुआ प्रभावीत.

मनोहरपुरः प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादीयों का दो दिवसीय बंद के दूसरे दिन शुक्रवार को भी बंद असरदार रहा.झारखंड बंद से पुलिस प्रशासन सतर्क दिखे. बंदी के दूसरे दिन भी बंद से मुक्त ज़रूरी चीजों को छोड़कर निजी व्यवसायिक प्रतिष्ठान,एवं बैंक,पेट्रोल पंप आदि अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहे वही बंद के चलते दूसरे दिन भी स्थानीय व लंबी दुरियों के मालवाहक व यात्री वाहन स्टैंड पर खड़े नज़र आए.जिससे आम जन जीवन पर व्यापक असर देखने को मिला.दूसरी ओर बंद के दौरान चिड़िया(सेल)के ठेका श्रमिक आज भी काम पर नहीं गए.जिससे मनोहरपुर आयरन ओर माइंस चिड़िया(सेल) के खदान में लौह अयस्क की खनन व ढुलाई कार्य पूरी तरह बाधित रही.जहां दो दिवसीय माओवादी बंद से सेल को भारी आर्थिक क्षती पहुंची हैं.वहीं लगातार दो दिवसीय माओवादी बंदी से स्थानीय छोटे बड़े व्यवसायिक वर्गों के अलावा रोज़मर्रा काम काज करने वाले श्रमिकों के आम जनजीवन पर इसका व्यापक असर देखने को मिला.जिससे आम जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-भाजपाईओं ने आनंदपुर प्रखंड में डोर टू डोर महा जनसमर्थन अभियान चलाया.

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर की कमलेश कुमार गुप्ता का प्रशासनिक सेवा में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर.