मनोहरपुर-रेल परियोजना एवर्नेश प्रोग्राम को लेकर,डीआरएम ने किया स्थल का निरीक्षण.

मनोहरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम अरुण जाटव राठौड़ सोमवार को मनोहरपुर स्टेशन का निरीक्षण किया.डीआरएम श्री राठौड़ ने आगामी दिनांक 18 मई दिन गुरुवार को मनोहरपुर रेल परिसर में आयोजित रेल परियोजना एवर्नेश प्रोग्राम को लेकर स्थल का निरीक्षण किया.उन्होंने इसके लिए रेल पार्किंग परिसर का चयन किया.मौके पर मौजूद सीकेपी रेल मण्डल के आलाअधिकारियों को इस संबध में कई दिशा निर्देश भी दिए.साथ ही बैठक कर रूपरेखा तैयार करने को कहा.जिसका मुख्य उद्देश्य रेल प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को रेल से संबधीत परियोजनाओं के बारे अधिक से अधिक जानकारी देना है.रेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इस कार्यक्रम के दौरान रेल परियोजनाओं से संबधीत पीएम नरेंद्र मोदी जी का टीवी के ज़रिये लाईभ कार्यक्रम भी दिखाया जाएगा.वहीं रेल प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत क्षेत्र के सांसद व विधायक को भी आमंत्रित किया जाना है.ताकी इस कार्यक्रम में रेल से जुड़े परियोजनाओं को लेकर आम लोग व जनप्रत्तिनिधि भी अपनी राय व सहभागिता निभा सके.इस मौके पर एडीआरएम राजीव कुमार गुप्ता,वरीय वाणिज्य प्रबंधक मनीष कुमार पाठक,सीनियर डीएसटी नील माधव दास,सीनियर डीईएन संतोष कुमार,मनोहरपुर स्टेशन प्रबंधक शैलेंद्र कुमार,आरपीएफ ओसी योगेन्द्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.