मनोहरपुर-चिड़िया मार्ग टिमरा लोढ़ा समीप स्कूटी से गिरकर दो घायल सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर: मंगलवार को मनोहरपुर चिड़िया मुख्य मार्ग स्थित टिमरा लोढ़ा तीखा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो घायल एवं दो आंशिक रूप से चोटिल हो गया.गंभीर रूप से घायल सिमडेगा जिला जलडेगा थाना अंर्तगत ग्राम पर्वाटोनिया निवासी 27 वर्षीय अधीन कंडूलना और 16 वर्षीय नोमिता कंडूलना का मनोहरपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है.वहीं दो आंशिक रूप से चोटिल युवतियों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दिया गया.इस दुर्घटना के बारे मिली जानकारी के मुताबिक़ सभी लोग अपने एक रिश्तेदार के घर चिड़िया आए हुए थे.एक ही स्कूटी पर सवार चार लोग आज अपने गांव वापस लौट रहे थे.इस दौरान उन लोगों की स्कूटी मनोहरपुर चिड़िया मुख्य मार्ग टिमरा लोढ़ा मोड़ के समीप ब्रेक फेल हो गया.जिससे उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गया.और सभी स्कूटी से गिर गए.गिरने से स्कूटी चालक अधीन कंडूलना को और पीछे बैठी नोमिता कंडूलना को अधिक चोट लगी है.व पीछे बैठी अन्य दो युवती को भी हल्की चोट आई है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.