मनोहरपुर-लाईलोर स्कूल में मीडडेमील शेड एव पेयजल का घोर अभाव.

मनोहरपुर: प्रखंड के सुदूरवर्ती सारंडा के लाईलोर गांव का शुक्रवार को ज़िप सदस्य सह ज़िला परिषद के उपाध्यक्ष रंजित यादव ने दौरा किया. इस दौरान उन्होंने लाईलोर प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया.तथा स्कूल में पढ़ाई को लेकर बच्चों से चर्चा किया.उन्होंने बच्चों से पढ़ाई से संबधीत सवाल भी पूछे.वहीं बच्चों द्वारा सही जवाब दिए जाने से वे बच्चों से काफ़ी प्रभावित हुए.इस दौरान विद्यालय के प्रधान शिक्षक मानकी सुलांकी ने स्कूल परिसर में ख़राब पड़े चापाकल के बारे उन्हें जानकारी दिया.कहा कि स्कूल में पेयजल की घोर समस्या है.बच्चों के पीने का पानी को लेकर स्कूल से बाहर जाना पड़ता है.साथ ही पानी की समस्या से बच्चों के मीडडेमील पर भी इसका असर पड़ रहा है.उन्होंने कहा कि बच्चों के मीडडेमील भोजन तैयार करने के लिए विद्यालय को मीडडेमील शेड की भी सख्त जरूरत है.उपाध्यक्ष रंजित यादव ने विद्यालय के प्रधान शिक्षक को आश्वस्त करते हुए कहा कि स्कूल परिसर में डीपबोरिंग जलमीनार का निर्माण कराने का एवं मीडडेमील शेड का निर्माण जल्द कराने का भरोसा दिलाया.इस मौके पर विद्यालय के सहायक शिक्षक पार्वती खलखो एवं उनके साथ दौरे में गए ईरूश खाखा,महाबीर कोड़ा,हिंदू हेंब्रोम,अमीर लकड़ा आदि उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित