मनोहरपुर-ज़हरीले सर्पदंश से महिला गंभीर,राउरकेला रेफर.

मनोहरपुर: रविवार को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्प दंश से पीड़ित महिला को गंभीर हालात में भर्ती कराया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उस महिला को वेहतर इलाज के लिए राऊरकेला रेफर कर दिया है. पीड़ित महिला 45 वर्षीय तारामनी तोपनो मनोहरपुर थाना अंर्तगत इचापीड़ गांव की रहने वाली है.इस घटना के बारे मिली जानकारी के मुताबिक़ वीती रात को तारामनी तोपनो अपने घर पर सोई हुई थी.उसे सोई अवस्था में रविवार आज सुबह क़रीब 3 बजे एक ज़हरीले पहाड़ी चित्ती सांप ने उसके गर्दन पर काट लिया.सर्प के काटने से उस महिला कि हालात गंभीर हो गई.उसे आज दोपहर में उपचार के लिए मनोहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया.वहां वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाज़ुक स्थिति को देखते हुए राउरकेला रेफ़र कर दिया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-ज़हरीले सर्पदंश से महिला गंभीर,सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.