मनोहरपुर-मेन पावर ग्रिड से रेलवे ट्रेक्सन कॉरिडोर में पेड़ों की छंटनी कार्य शुरू.

मनोहरपुर: मनीपुर स्थित मेन पावर ग्रिड से रेलवे ट्रेक्सन को विद्युत संचरण लाईन चार्ज करने के लिए तमाम विसंगति बाधा दूर कर ली गई है.इसकी जानकारी वरीय प्रबंधक सुनील कुमार ने दी.कहा कि मनोहरपुर स्थित मनीपुर मेनपावर ग्रिड और रेलवे ट्रेक्शन पावर सब स्टेशन कॉरिडोर अंर्तगत पेड़ों की छंटनी का कार्य शनिवार को शुरू कर दिया गया.जिससे रेलवे ट्रेक्शन पावर सब स्टेशन को ऊर्जान्वित का मार्ग प्रशस्त हो गया है.विदित हो कि वीति शुक्रवार को 132 के.वी संचरण लाईन के इर्दगिर्द पेड़ों की छंटनी कार्य में देवेन पाठक और शौकत अली के द्वारा बाधा उत्पन्न किया गया था.जिससे कल पेड़ों की छंटनी कार्य बंद कर दिया गया था.चूंकि मामला सरकारी आदेश का अवहेलना एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने से जुड़ा हुआ है.वहीं विभागीय अधिकारियों के सूझबुझ से सारी विसंगतियों को दूर करने के बाद पेड़ों की छंटनी कार्य शुरू कर दिया गया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.