मनोहरपुर-आनंदपुर अंचल में विश्वकर्मा पूजा की धुम.

मनोहरपुर: मनोहरपुर व आनंदपुर अंचल में शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा पूजा धुमधाम से मनाया गया.वहीं मनोहरपुर आयरन ओर मायंस चिड़िया,मनोहरपुर रेल परिसर स्थित विभिन्न वर्क्स सोपों के अलावा पावर ग्रिड,ऑटो वर्क्स सोप,गैराज,आटा चक्की मिल,मोबाइल सेंटर,हार्डवेयर,वाहन शोरूम समेत छोटे बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना अनुष्ठित किया गया.तथा श्रधालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.इस दौरान पूजा पंडालो में विभिन्न कार्यक्रमों समेत भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है.साथ ही विश्वकर्मा पूजा के दौरान यंत्र चालित मशीन,औज़ार,छोटे बड़े वाहनों की पूजा की गई.जबकी विश्वकर्मा पूजा पर अवकाश रहने पर सभी मशीनी कार्य व संबंधित प्रतिष्ठान आदि एक दिवस के लिए बंद रहे.

Most Viewing Articles

आनंदपुर-भालडुंगरी में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से विद्युत शिविर का आयोजन

आनंदपुर-आपसी रंजिश में भतीजे ने की चाची से मारपीट,आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज़

मनोहरपुर-डिग्री कॉलेज गोपीपुर में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव.-गोवर्धन ठाकुर