मनोहरपुर-सड़क दुर्घटना में साईकल सवार गंभीर,राउरकेला रेफ़र.

मनोहरपुर: मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर पोषैता मार्ग घाघरा पुलिया के समीप वीती गुरुवार रात सड़क दुर्घटना में साईकल सवार एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.वहीं गंभीर रूप से घायल बृद्ध व्यक्ति को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.वहां प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया गया है.घायल वृद्ध व्यक्ति 65 वर्षीय मोर्कोस सुरीन मनोहरपुर थाना अंतर्गत रेंगालबेड़ा गांव मुंडा टोला का रहने वाला है.घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक़ वृद्ध व्यक्ति सुबह बडपोष गांव अपने संबधी के घर गया हुआ था.देर शाम साईकल से अपने गांव लौटने के दौरान घाघरा पुलिया समीप अज्ञात बाईक के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया.जिससे उसके सिर पर गंभीर रूप से चोट एवं शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोट आई है. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.वहां स्थानीय चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफ़र कर दिया गया.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.