मनोहरपुर-नंदपुर मगदा गौड़ समाज का एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित.

मनोहरपुर: मगदा गौड़ समाज के द्वारा गुरुवार को नंदपुर मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इस प्रतियोगिता में झारखंड एवं ओड़िसा के कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया.बतौर मुख्य अतिथि ज़िप सदस्य मनोहरपुर(भाग-2) सह ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने खेलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर खेल का उद्घाटन किया.वहीं सभी टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासित व वेहतर प्रदर्शन किया.वहीं फ़ाईनल खेल में विजेता एवं उपविजेता टिम को मुख्य अतिथि ज़िला परिषद उपाध्यक्ष के द्वारा खस्सी एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया.साथ ही उन्होंने सभी खेलाड़ियो का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार जीत होती है.इससे आप निराश ना हों.बल्कि अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़े.कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का आयोजन करना सराहनीय कदम बताया.वहीं उन्होंने आयोजन समिति को इस आयोजन को लेकर बधाई व शुभकमानाएं दिया.इस मौके पर आयोजन समिति के मुख्यकर्त्ता अशोक गोप,महेश गोप,संजय गोप,रुपेश गोप,युधिष्ठिर गोप,अनिल गोप समेत काफ़ी संख्या में खेलप्रेमीगण उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित