मनोहरपुर-बरंगा में विकसित भारत,संकल्प कार्यक्रम आयोजित.

मनोहरपुर: प्रखंड के बरंगा पंचायत ग्राम बरंगा में मण्डल भाजपा कमेटी की ओर से सोमवार को विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बहनु तिर्की ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन बीडीओ शक्तिकुंज के द्वारा संचालित किया गया.जिसमें पीं एम नरेंद्र मोदी ने ग्रामीणों को डिजिटल कॉन्फ़्रेश के माध्यम से सारकर द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं समेत महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे जानकारी दिया.जैसे उज्जवला योजना,किसान समृद्धि योजना,अटल पेंशन योजना,निशुल्क पीएम खाद्य वितरण,नलजल योजना,आयुष्मान कार्ड योजना,पीएम आवास योजना,समेत विभिन्न योजनाओं के बारे जानकारी दिया.इस दौरान बरंगा पंचायत के मुखिया को पंचायत स्तर पर वेहतर कार्य के लिए बीडीओ शक्तिकुंज एवं मण्डल अध्यक्ष बहनु तिर्की के द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.साथ ही 25 ग्रामीण महिलाओं को उज्जवला गैस योजना के तहत निशुल्क गैस एवं स्टोव का वितरण किया गया.इस मौके पर भाजपा नेता शिवा बोदरा,शिवनाथ महतो,यशवंत कटियार समेत बरंगा पंचायत के काफ़ी संख्या में ग्रामीण महिला लाभुक व अन्य लोग उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.