मनोहरपुर-सड़क हादसे में व्यक्ति गंभीर,राउरकेला रेफर.

मनोहरपुर:रविवार वीति रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल व्यक्ति 50 वर्षीय नकुल महतो मनोहरपुर थाना अंर्तगत् कोलपोटका पंचायत के ग्राम जराटोली का रहने वाला है.उसे उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.वहां स्थानीय चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफ़र कर दिया है.घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक़ पीड़ित व्यक्ति बाइक से मनोहरपुर बाज़ार कीओर जा रहा था.तभी संतअगस्तीन कॉलेज मोड़ के समीप पीछे से उसके बाइक को तिरला निवासी युवक ने टक्कर मार दिया जिससे वह दुर्घटना में घायल हो गया.जिससे उसका बांया हाथा फ्रेक्चर हो गया है.वहीं मनोहरपुर पुलिस घटना को लेकर कारवाई कर रही है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.