मनोहरपुर-आनंदपुर ठियाटांगर में मगदा गौड़ समाज का एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित.

मनोहरपुर: आनंदपुर मगदा गौड़ समाज के तत्वाधान में रविवार को आनंदपुर ठियाटांगर फुटबॉल मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इस आयोजन के मुख्यकर्त्ता अरुण गोप ने बताया कि,यह प्रतियोगिता समाज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल के प्रती बढ़ावा देने के उदद्देश्य आयोजित किया गया है.इस प्रतियोगिता में झारखंड एवं ओड़िसा के कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया.बतौर मुख्य अतिथि ज़िप सदस्य मनोहरपुर(भाग-2) सह ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने खेलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर खेल का उद्घाटन किया.वहीं सभी टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासित व वेहतर प्रदर्शन किया.वहीं फ़ाईनल खेल में विजेता एवं उपविजेता टिम को मुख्य अतिथि ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव के द्वारा खस्सी एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया.साथ ही उन्होंने सभी खेलाड़ियो का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार जीत होती है.इससे आप निराश ना हों.बल्कि अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़े.कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का आयोजन करना सराहनीय कदम बताया.वहीं उन्होंने आयोजन समिति को इस आयोजन को लेकर बधाई व शुभकमानाएं दिया.इस मौके पर आयोजन समिति के मुख्यकर्त्ता अरुण गोप,सुदर्शन गोप,सूरज गोप,कमलकिशोर गोप,सुंदर गोप,डॉक्टर गोप,राजेश गोप समेत काफ़ी संख्या में खेलप्रेमीगण उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.