मनोहरपुर: प्रखंड के चिड़िया ओपी थाना अंतर्गत मनोहरपुर,छोटानागरा मुख्य मार्ग के अंकुआ के समीप मुख्य सड़क किनारे एस्पायर संस्था में कार्यरत एक युवती का शव निर्वस्त्र मिला है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी व लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया. युवती की शव देखने से ऐसी आशंका ब्यक्त की गई है,उसकी साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई है. बरहाल यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला क्या है. मृत युवती का शव के पास ही उसके कपड़े पड़े थे. मंगलवार सुबह शव को जब ग्रामीणों ने देखा इसके सूचना चिड़िया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया है. युवती की पहचान मनोहरपुर प्रखंड अन्तर्गत राईकड़ा पंचायत के तिरला गांव निवासी के रूप में हुई है.युवती के परिजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं. एस्पायर संस्था से मिली जानकारी के अनुसार छोटानागरा थाना अंतर्गत चुर्गी गांव स्थित स्कूल में एस्पायर संस्था की और से बच्चों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उसी कार्यक्रम में भाग लेने युवती अन्य सहेलियों के साथ गई थी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोप...
मनोहरपुरः गुरुवार को लाईलोर स्थित शहीद स्थल पर वीर शहीद सिंगराय होनहागा का शहादत दिवस मनाया गया.इस अवसर पर राज्य के कबीना मंत्री जोबा माँझी उपस्थित थी.मंत्री श्रीमती माँझी ने शहीद सिंगराय होनहागा की शहीद बेदी पर श्र्धसुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रधांजलि दी.इस अवसर पर आयोजित श्रधांजलि सभा समारोह में लोगों को संबोधीत करते हुए मंत्री जोबा माँझी ने कहा की सिंगराय होनहागा पार्टी के समर्पित व झारखंड आंदोलनकारी नेता थे.इन्ही लोगों के बदौलत झारखंड राज्य बना.हम सभी उनके सपनो का झारखंड के निर्माण में मिल जुलकर काम करना है.ताकी उनके सपनो का झारखंड राज्य का सपना पूर्ण हो सके.इस मौक्के पर मंत्री श्रीमती माँझी ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से ग्रामीनो से रुबरु हुई.साथ ही उन्होंने उन समस्याओं को शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया.उन्होंने कहा कि वे मनोहरपुर विधान सभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए गंभीर है.कहा कि एक समय था लाईलोर गाँव आना मुश्किल था.आज लाईलोर पंचायत का विकास काफ़ी हुआ है.जैसे सड़क,पुल पुलिया,बिजली,शिक्षा एवं पेयजल हेतु समेत बुनियादी सुविधा बहाल हुई है.आगे भी विकास ...
मनोहरपुर। एस.एस.आई.पी प्लस टू हाई स्कूल मनोहरपुर में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संध्या सुरेन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी श्री जयदीप लकड़ा उपस्थित रहे।उनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलित कर किया गया। बैठक में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक शामिल हुए।डीएसपी लकड़ा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की सक्रिय भूमिका बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों से सावधान रहने की बात कही और बच्चों के साथ नियमित संवाद एवं काउंसलिंग की जरूरत पर बल दिया।वहीं शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, उन्हें मिलने वाले विभागीय लाभ तथा विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी विस्तार से दी।इस अवसर पर सीआरपी अंजु गुप्ता, संदीप जेवियर भेंगरा, शिल्पी आइंद ,ऑलिश गुड़िया , हीरालाल कुम्हार, महेश कुमार, लक्ष्मीकांत महता सहित सभी ...